नागरिक अधिकार पत्र
  गन्ना खाण्डसारी चीनी नीति
  कार्मिक प्रशासन एवं आनलाइन शिकायतें
  जनसूचना अधिकार अधिनियम
  उत्तर प्रदेश शासन - गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग
  गन्ना सुरक्षण
  गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग
से सम्बन्धित अधिनियम
  गन्ना आयुक्त के महत्वपूर्ण आदेश
  गन्ना प्रतियोगिता
  डाउनलोड्स
  सांख्यिकी -
विभाग सूचना प्रबंधन
विभागीय सूचनाएं
  संस्थायें -
1.
सहकारी गन्ना विकास समितियॉं
2.
गन्ना विकास परिषदें
3.
उ०प्र० सहकारी गन्ना समिति संघ लि०
4.
गन्ना किसान संस्थान
5.
प्रचार संगठन
6.
आडिट संगठन
7.
निर्माण संगठन
8.
प्राधिकरण
सवाल जवाब
 
प्र0:-
वर्तमान में गन्ना विकास विभाग में क्या-क्या विकास योजनायें संचालित हैं ?
उ0:-
गन्ना विकास विभाग में मुख्य रूप से दो योजनायें संचालित हैं -
1.जिला योजना
2.राष्ट्रीय कृषि विकास योजना
 
प्र0:-
गन्ना विभाग में लागू जिला योजना में कौन-कौन सी गन्ना विकास की योजनायें शामिल हैं?
उ0:-
जिला योजना में उन्नतिशील गन्ना बीज उत्पादन कार्यक्रम, बीज एवं भूमि उपचार, पेड़ी प्रबन्धन एवं अन्तरग्रामीण सड़क निर्माण कार्यक्रम शामिल है।
   
प्र0:-
क्या राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आर0 के0 वी0 वाई0) गन्ना विभाग में लागू है ?
उ0:-
हां। यह योजना गन्ना विभाग में वर्ष 2011-12 में लागू हुई।
   
   
प्र0:-
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना में क्या-क्या कार्यक्रम शामिल हैं ?
उ0:-
इस योजना में अभिजनक, आधार व प्राथमिक गन्ना बीज उत्पादन कार्यक्रम, क्षेत्र प्रदर्शन, कृषियंत्र वितरण, माइक्रोन्यूट्रियन्ट वितरण, गन्ना उत्पादकता पुरस्कार, मृदापरीक्षण प्रयोगशाला स्थापना, किसान मेला आयोजन आदि शामिल हैं।
   
 
प्र0:-
आर0 के0 वी0 वाई0 के अंतर्गत अभिजनक (ब्रीडर) सीड कैसे प्राप्त करें ?
उ0:-
गन्ना समिति के वैधानिक सदस्य संबंधित गन्ना विकास परिषद में आवेदन कर शरदकालीन एवं बसंतकालीन बुवाई हेतु उपलब्धता के अनुसार अभिजनक (ब्रीडर) बीज प्राप्त कर सकते हैं।
   
 
प्र0:-
आर0 के0 वी0 वाई0 के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का लाभ कैसे प्राप्त कर सकते हैं ?
उ0:-
गन्ना समिति के वैधानिक सदस्य संबंधित गन्ना विकास परिषद से सम्पर्क कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
   
 
प्र0:-
आर0 के0 वी0 वाई0 के अंतर्गत कृषक गन्ना उत्पादकता पुरस्कार हेतु आवेदन कैसे करें ?
उ0:-
गन्ना समिति का कोई भी वैधानिक सदस्य उक्त पुरस्कार हेतु प्रत्येक वर्ष 15 ​सितम्बर तक संबंधित गन्ना विकास परिषद में अपना आवेदन कर सकते हैं।
   
 
प्र0:-
आर0 के0 वी0 वाई0 के अंतर्गत अनुदानित दर पर कृषि यन्त्र कैसे प्राप्त करें ?
उ0:-
गन्ना समिति का कोई भी वैधानिक सदस्य संबंधित गन्ना समिति में अनुदानित कृषि यंत्र हेतु निर्धारित प्रारूप पर आवेदन कर नियमानुसार यंत्र प्राप्त कर सकता है।
   
 
प्र0:-
आर0 के0 वी0 वाई0 के अंतर्गत अनुदानित दर पर माइक्रोन्यूट्रियन्ट (सूक्ष्म पोषक तत्व) कैसे प्राप्त करें ?
उ0:-
गन्ना समिति का कोई भी वैधानिक सदस्य संबंधित गन्ना समिति में अनुदानित माइक्रोन्यूट्रियन्ट हेतु आवेदन कर नियमानुसार माइक्रोन्यूट्रियन्ट प्राप्त कर सकता है।
   
   
प्र0:-
आर0 के0 वी0 वाई0 के अंतर्गत गन्ना क्षेत्र प्रदर्शन का लाभ कैसे प्राप्त करें ?
उ0:-
गन्ना समिति का कोई भी वैधानिक गन्ना उत्पादक सदस्य संबंधित गन्ना विकास परिषद में निर्धारित प्रारूप पर नियमानुसार गन्ना क्षेत्र प्रदर्शन का लाभ उठाने हेतु आवेदन कर सकते हैं ।
   
   
मार्ग सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस द्वारा संचालित. सर्वश्रेष्ठ 1024 x 768 पर | इंटरनेट एक्सप्लोरर 7.0-बाद के संस्करण