जॉच प्रक्रिया-
मिट्टी कार्य-
- इम्बैकमेंट की खेतों से ऊंचाई कम से कम ६० से ७० से०मी० होनी चाहिये।
- इम्बैकमेंट की टाप विडथ ७.५० मी० होनी चाहिये।
- इम्बैकमेंट की साइड स्लोप १ः१ में होनी चाहिये।
- एलाइनमेंट में पड़ने वाले कर्वस ९० डिग्री पर तो नहीं है।
- मिट्टी कार्य में कैम्बर, पटरी स्लोप ठीक है अथवा नहीं, जो कि १ृ होना
चाहिये।
- मोड ों पर सुपर एलीवेशन दिया गया है या नहीं।
- मिट्टी का काम्पैक्शन हुआ है अथवा नहीं।
- टेस्टिंग लैब से डेन्सिटी रिपोर्ट प्राप्त की गयी है अथवा नहीं।
|
पुलिया कार्य-
- मार्ग के एलाइनमेंट में पड़ने वाली पुलिया आवश्यकता के अनुसार है अथवा नहीं।
- पुलिया का पाईप इम्बैकमेंट की सरफेश से ऊपर तो नहीं है।
- फाउण्डेशन वर्क में कांक्रीट की सेटिंग पायी गयी अथवा नहीं।
- ब्रिक वर्क में मोर्टार एवं सीमेंट एवं स्टे्रक प्वांईंटिंग में मोर्टार सेटिंग हुआ है अथवा नहीं।
- ब्रिक वर्क में फर्स्ट क्लास बिक्र्रस का प्रयोग किया गया है या नही।
|
सोलिंग कोट-
- आर०बी०एम०/ ४०-९० स्टोन ब्लास्ट की ग्रेडिंग निर्धारित मानक के अनुरूप है अथवा नहीं (संलग्न टेबिल ४००-७)।
- आपूर्त किये जा रहे चट्टे स्टैंडर्ड फर्में पर हैं अथवा नहीं (टाप विडथ १.०० मी०, वोटम विडथ १.५० मी०, ऊॅचाई ०.५० मी०)।
- सीव एनलैसिस टेस्ट अवर अभियन्ता/सहायक अभियन्ता द्वारा की गयी है अथवा नहीं।
- आपूर्ति किया गया बेलास्ट/मैटीरियल, ओवर-अन्डरसाईज है अथवा नहीं।
- सोलिंग कोट का काम्पैक्शन किया गया अथवा नहीं।
- काम्पैक्ट कोट की मोटाई निर्धारित प्राविधान के अनुरूप है अथवा नहीं।
- स्किनिंग मैटीरियल का प्रयोग निर्धारित प्राविधान के अनुरूप किया गया अथवा नहीं (संलग्न टेबिल ४००-९)।
- कोट की चौड़ाई (३.३० मी०) निर्धारित प्राविधानों के अनुसार है अथवा नहीं।
- काम्पैटेड कोट में कैम्बर एवं सुपर एलीवेशन पाया गया अथवा नहीं।
|
|
|