नागरिक अधिकार पत्र
  गन्ना खाण्डसारी चीनी नीति
  कार्मिक प्रशासन एवं आनलाइन शिकायतें
  जनसूचना अधिकार अधिनियम
  उत्तर प्रदेश शासन - गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग
  गन्ना सुरक्षण
  गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग
से सम्बन्धित अधिनियम
  गन्ना आयुक्त के महत्वपूर्ण आदेश
  गन्ना प्रतियोगिता
  डाउनलोड्स
  सांख्यिकी -
विभाग सूचना प्रबंधन
विभागीय सूचनाएं
  संस्थायें -
1.
सहकारी गन्ना विकास समितियॉं
2.
गन्ना विकास परिषदें
3.
उ०प्र० सहकारी गन्ना समिति संघ लि०
4.
गन्ना किसान संस्थान
5.
प्रचार संगठन
6.
आडिट संगठन
7.
निर्माण संगठन
8.
प्राधिकरण
प्रचार संगठन
 
 
गन्ना आयुक्त अधिष्ठान का प्रचार संगठन
 
प्रदेश के गन्ना एवं चीनी आयुक्त कार्यालय में प्रचार-प्रसार कार्यों हेतु एक संगठन प्रारंभ से ही कार्यरत है। मुख्य प्रचार अधिकारी के नेतृत्व में क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी (विख्यापन अधिकारी) परिक्षेत्रों में कार्यरत हैं और जनपद स्तर पर गन्ना विकास निरीक्षक (प्रचार) व गन्ना विकास परिषदों में गन्ना विकास निरीक्षक (प्रचार)/गन्ना पर्यवेक्षक (प्रचार) तैनात। परिक्षेत्रों में प्रचार निरीक्षक (यांत्रिक) भी कार्यरत हैं और राजकीय एवं परिषद वेतन भोगी सिनेमा आपरेटर भी। इस संगठन द्वारा गन्ना विकास के लिए विभागीय विकास कार्यक्रमों से इतर दूसरे महत्वपूर्ण प्रकार्य संचालित किये जाते हैं। इनमें गन्ना शोध संस्थानों से विकसित नवीनतम तथा संस्तुत तकनीक को गन्ना किसानों तक पहुंचाने का कार्य तो है ही, किसानों को यह बताने का भी प्रयास किया जाता है कि गन्ना उत्पादन के परम्परागत तरीकों के स्थान पर नई विज्ञान सम्मत प्राविधियों का प्रयोग करना कितना समीचीन है। इसके लिए प्रचार के विविध दृश्य-श्रव्य माध्यमों का उपयोग करते हुए प्रिन्ट मीडिया को भी साथ लिया जाता है। इस तरह अधिक पैदावार तथा चीनी परता देने वाली किस्में, उर्वरक तथा कीटनाशकों का सुरक्षित तथा समुचित प्रयोग भूमि सुधार, जल प्रबंधन, कीटों का जैविक नियंत्रण तथा जैव उर्वरकों के सामयिक उपयोग जैसी सामयिक और आधारभूत बातों को लेकर किसानों के शिक्षण का कार्य भी कराया जाता है। वस्तुत: यह संगठन गन्ना उत्पादन एवं गन्ना उत्पादकता बढ़ाने की दोहरी चुनौती का सामना करने के लिए अनौपचारिक शिक्षा पद्धति का प्रयोग करता है, जिससे किसान कम से कम जमीन में अधिक से अधिक उत्पादन लेने को प्रेरित होते है।
 
मार्ग सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस द्वारा संचालित. सर्वश्रेष्ठ 1024 x 768 पर | इंटरनेट एक्सप्लोरर 7.0-बाद के संस्करण